Uttar Pradesh

जादुई कंबल! जिसे पाते ही व्हीलचेयर पर बैठा शख्स भी झट से चल पड़ा; IPS अफसर ने शेयर किया VIDEO

बिजनौर: ठंड के मौसम में कंबल की जरूरत किसे नहीं होती. यही वजह है कि गरीबों और जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम किए जाते हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News) के एक शख्स को ऐसा जादुई कंबल मिला, जिसे पाते ही वह व्हीलचेयर (wheelchair) से उठकर चल पड़ा.

दरअसल, बीते दिनों उत्तर प्रदेश के बिजनौर में डिजिटल साक्षरता मिशन की ओर से दिव्यांगों को सर्दी से बचाने के लिए कंबल बांटे गए. कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान ऐसा वाकया हुआ, जिसे देख हर कोई हैरान है. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे खुद एक आईपीएस अधिकारी ने शेयर किया है.

दरअसल, आईपीएस अधिकारी दीपांशू काबरा द्वारा शेयर किए गए वायरल वीडियो में डिजिटल साक्षरता मिशन की ओर से कंबल मिलते ही शख्स व्हीलचेयर से उठकर चल पड़ता है. आईपीएस अधिकारी दीपांशू काबरा ने 6 जनवरी को अपने ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया था,

जिसमें उन्होंने एक कैप्शन लिखा- ‘जादुई कंबल! पाते ही व्हीलचेयर पर बैठा व्यक्ति चल पड़ा…’.ट्विटर पर शेयर किया गया यह 26 सेकंड का है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे यह शख्स व्हीलचेयर पर बैठा हुआ है और कंबल ले रहा है, मगर जैसे ही उसे कंबल मिल जाता है, वह उठकर तेजी से चल देता है. उसके आस-पास भी दो लोग खड़े दिखते हैं.

हालांकि, कंबल मिलने पर व्हीलचेयर पर बैठा शख्स धन्यवाद भी देता है. अब तक इस वीडियो को 95 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और करीब 6 हजार लाइक्स आ चुके हैं. इस वीडियो पर मजेदार कमेंट भी हैं.

जादुई कंबल! पाते ही व्हीलचेयर पर बैठा व्यक्ति चल पड़ा… pic.twitter.com/fWRjQtiFPi

— Dipanshu Kabra (@ipskabra) January 6, 2022

यह घटना बिजनौर की बताई जा रही है, जिसमें व्हीलचेयर पर बैठे शख्स का नाम रमेश सिंह है. वह खुद बताया है कि वह दिव्यांग है और कंबल के लिए रवि सर का शुक्रिया भी करता है. वीडियो में रमेश सिंह कहता है, रवि सर ने हम दिव्यांग लोगों को इस काबिल समझा और कंबल वितरित किए. मैं रवि सर को धन्यवाद देता हूं. इसके बाद यह शख्स कंबल लेने के बाद बड़े आराम से व्हीलचेयर से उठता है और वहां से चल पड़ता है

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!