Uncategorized

जल शक्ति मंत्री ने जनपद भ्रमण के दौरान, सिंचाई विभाग के नवनिर्मित प्रवेश द्वार का किया उद्घाटन

  • जल शक्ति मंत्री ने जनपद भ्रमण के दौरान, सिंचाई विभाग के नवनिर्मित प्रवेश द्वार का किया उद्घाटन।
  • पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जल शक्ति मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया सम्मानित.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज सदर.

उद्घाटन के उपरांत उन्होंने कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय कार्यालय, मुख्य गलियारा सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया और कार्यालय की व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जनपद में बारिश की मात्रा, नहर टेलों में पानी की स्थिति, बाढ़ राहत तैयारियों आदि के संदर्भ में जानकारी ली और निर्देश दिया कि सभी टेलों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने और बाढ़ की स्थिति में राहत संबंधी सभी इंतेजाम करने का निर्देश दिया।
इसके उपरांत जल शक्ति मंत्री पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। वहाँ उन्हें पुलिस दल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गेस्ट हाउस में जल शक्ति मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी किया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल,विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया, जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ, भाजपा जिला संयोजक संजय पांडेय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास व समीर त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!