Uncategorized

खबर का असर: नहरोसा में फैली गंदगी हटाने के लिए चला स्वच्छता अभियान

खबर का असर: नहरोसा में फैली गंदगी हटाने के लिए चला स्वच्छता अभियान

रास्तों और नालियों की सफाई के लिए चलाया गया सफाई अभियान

पूरनपुर,पीलीभीत। ट्रांस शारदा क्षेत्र के नहरोसा गांव में गंदगी पसरी रहने की खबर को हिन्द मोर्चा अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर छपने के बाद ग्राम प्रधान व सचिव ने गांव में युद्ध स्तर से सफाई अभियान शुरू करा दिया। गंदगी और कीचड़ से बदहाल रास्तों की साफ सफाई होने पर ग्राम पंचायत नहरोसा निखर गया। इस दौरान सफाई कर्मियों के साथ ग्राम पंचायत प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी ने सफाई कर्मचादियों के माध्यम से बदहाल रास्तों में सफाई के लिए झाडू लगवाई। कीचड़ युक्त गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा था। इसके लिए सफाई कर्मियों ने गांव की नालियों की सफाई करनी शुरू कर दी। हिन्द मोर्चा में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद ग्राम पंचायत द्वारा नहरोसा के आम रास्तों में सफाई का कार्य शुरू करा दिया है।नालियों के कचरे को निकाला गया।ग्राम प्रधान ने कहा के सभी रास्तों को साफ कराया जाएगा। ग्राम प्रधान और सचिव ओमप्रकाश गंगवार ने कहा है कि घरों का कचरा एक स्थान पर डाले। इसके बाद कचरे को ग्राम पंचायत द्वारा फिकवाने की व्यवस्था कराई जाएगी।प्रधान ने बताया कि गांव को स्वच्छ बनाने के लिए पंचायत द्वारा एक सप्ताह तक सफाई अभियान चलाया जाएगा।

पूरी खबर देखें
Back to top button
error: Sorry! This content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker