Uncategorized

किसान संदेश अभियान: राष्ट्रीय लोक दल ने किसानों की समस्याओं के लिए डीएम को सौंपा पत्र

किसान संदेश अभियान: राष्ट्रीय लोक दल ने किसानों की समस्याओं के लिए डीएम को सौंपा पत्र

तीन सूत्रीय मांगे पूरी न होने पर 7 फरवरी से किया जाएगा धरना प्रदर्शन- मो0 असद खां

 

पीलीभीत। किसान संदेश अभियान के तहत पूरे प्रदेश में जन व्यापी आंदोलन के माध्यम से सरकार को लाखों पत्र भेजने के क्रम में राष्ट्रीय लोक दल के क्षेत्रीय अध्यक्ष तराई क्षेत्र के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।

ज्ञात हो कि राष्ट्रीय लोकदल द्वारा एक माह से किसान संदेश अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पर प्रदेश से 2 लाख से अधिक किसानों ने किसान संदेश अभियान के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गन्ना मूल्य की घोषण कराये जाने की मांग कर चुके है। लेकिन अभी तक गन्ना मूल्य की घोषणा नही की गयी है। जिससे गन्ना किसानों में भारी निराशा और असंतोष व्याप्त है। इसको लेकर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने किसान हित में मुख्यमंत्री को संबोधित 3 सूत्रीय पत्र में मांग की गई कि वर्ष 2022-23 का गन्ने का लाभकारी मूल्य की घोषण की जाऐ, आवारा पशुओं से किसानों की फसल बचाने हेतु उचित समाधान किया जाय, बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज सहित भुगतान कराया जाये। पत्र में कहा गया कि आगामी 5 फरवरी तक किसानों की समस्याओं का समाधान न किया गया तो राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी 7 फरवरी को उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरकर विशाल धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। पत्र देने वालों में मुख्य रूप से मोहम्मद असद हुसैन खान एडवोकेट क्षेत्रीय अध्यक्ष तराई क्षेत्र राष्ट्रीय लोकदल, हिलाल अहमद, शावेज खां, हरीराम शर्मा, मोईन खां, अखलेश कुमार यादव, रेशमा देवी आदि मौजूद

पूरी खबर देखें
Back to top button
error: Sorry! This content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker