संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
पनियरा.
स्थानीय थानाक्षेत्र के खैचा ग्राम सभा में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। खैचा निवासी अरुण भारती पुत्र अनिल प्रसाद उम्र 20 वर्ष की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला। मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक युवक की मां सोनी देवी बेसुध हो गई है।उसकी तीन बहन प्रिया, अंजली नीतू है। पिता अनिल ने हत्या की आंशका जताते हुए तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है।
चर्चा है कि मृत युवक की मौत प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। मृत युवक बाहर रहकर काम करता था। वह 30 मई को घर आया था। उसका गांव के ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी लड़की के घर वालों को हो गया। मृत युवक वृहस्पतिवार की रात लड़की के घर के रास्ते जा रहा था। तभी लड़की के परिजनों ने ताबातोड़ हमला कर दिया। लोगो ने बीच बचाव कर किसी तरह से मृत युवक को छुड़ाया। फिर कुछ देर बाद युवक का फंदे से लटकता हुआ शव मिला।
घटना की जानकारी होते ही एएसपी आतिश कुमार सिंह, सदर सीओ अनुज कुमार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
एएसपी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि खैचा ग्राम सभा में एक युवक अरुण भारती पुत्र अनिल प्रसाद उम्र 20 वर्ष का शुक्रवार को फंदे से लटकता हुआ शव मिला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद अभी कार्यवाही किया जाएगा।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.