शासन के निर्देश पर ईओ ने चलाया प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/पनियरा.
-
पांच किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद, 10150 का जुर्माना वसूल किया.
आपको बताते चलें कि शासन के मंशा के अनुसार जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार के आदेशानुसार जनपद के सभी निकायों में अवैध अतिक्रमण एवं सिंगल यूज प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है . इसी अभियान के क्रम में पनियरा के अधिशासी अधिकारी देवेंद्र मणि त्रिपाठी के दिशा निर्देशन में पनियरा नगर पंचायत में शुक्रवार को सिंगल यूज प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा एक अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान नगर के दुकानदारों के पास से प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद किया और जुर्माना वसूला गया तथा उन्हें सख्त निर्देश दिए गए कि अगर वह प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल दोबारा करते हुए पाए गए तो नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी । नगर पंचायत प्रशासन के कार्यवाही से नगर के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
दुर्गा मंदिर से गांधी पार्क तक अनेकों दुकानों से पांच किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद हुआ। इस दौरान दुकानदारों से दस हजार एक सौ पचास रुपए जुर्माना वसूला गया। इस अभियान के दौरान नगर पंचायत पनियरा के गिरीजेश कुमार भारती, लिपिक मो.निसार खान हेमंत कुमार, बृजेश जायसवाल, सुशील कुमार मिश्र, दिग्विजय सिंह, अरुण सिंह, विवेकानंद पांडे सहित नगर पंचायत के अनेकों कर्मचारी गण मौजूद रहे.
इस सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रतिबंधित पॉलीथिन के इस्तेमाल के खिलाफ नगर में अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 30 जून तक जारी रहेगा।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.