समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौड़ ने किया खेल मैदान का उद्घाटन, विधायक एवं जिला अध्यक्ष भाजपा रहे उपस्थित.

समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौड़ ने किया खेल मैदान का उद्घाटन, विधायक एवं जिला अध्यक्ष भाजपा रहे उपस्थित.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज.
महराजगंज: लखिमा थरूआ में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौड़ के साथ विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, जय मंगल कनौजिया विधायक सदर, जिलाध्यक्ष भाजपा परदेसी रविदास, नगर पालिका चेयरमैन कृष्ण गोपाल जायसवाल, एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में खेल मैदान का उद्घाटन किया गया। वहा मौजूद सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।
इस कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आपको बता दे कि वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने नगर पंचायत पनियरा के पनियरा खास में शिव मंदिर के परिसर में वृक्षारोपण एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय हसखोरी, महुअवा के परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया एवं लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.