Maharajganj

लाखों ने दी अपने प्राणों की आहुति, तब मिली देश को आजादी: अमरेंद्र सिंह

लाखों ने दी अपने प्राणों की आहुति, तब मिली देश को आजादी: अमरेंद्र सिंह,

प्राथमिक विद्यालय बागापार के शिक्षक व बच्चों ने रैली निकाल कर लोगों को किया जागरूक.

किसान और जवान दोनों ही देश के धरोहर: दिग्विजय सिंह,

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
चौक बाजार।

महराजगंज: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत वृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय बागापार में ‘मेरा माटी मेरा देश’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के बच्चों ने हाथ में तिरंगा लेकर रैली निकाली। बच्चें भारत माता की जयघोष कर रैली में चल रहे थे। प्राथमिक विद्यालय बागापार से निकली रैली बागापार गांव एवं चौराहा का भ्रमण करते हुए विद्यालय पर पहुंची, जहां गोष्ठी आयोजित की गई। प्रधानाध्यापक अमरेंद्र सिंह ने कहा कि आजादी के 77 वें वर्षगांठ पर पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देश की आजादी के लिए जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी, उन्हें शिद्दत से याद करें और उनके सपनों को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास बहुत ही गौरवशाली है। लाखों लोगों ने कुर्बानी दी, तब जाकर देश आजाद हुआ। सहायक अध्यापक महेंद्र यादव ने कहा कि मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित होने से जन जन में देश प्रेम की भावना जागृत होगी। उन्होंने देश की आजादी में कुर्बानी देने वाले वीर सपूतों की अमर गाथा का चर्चा किया। समाजसेवी दिग्विजय सिंह ने कहा कि किसान और जवान दोनों ही देश के धरोहर हैं। जब जवान सीमा पर मुश्तैदी से डटा होता है, तब हम सकून से अपने घरों में सो पाते हैं। इस दौरान गोपाल गुप्ता, पवन कुमार, शिक्षा मित्र संतोष तिवारी, सरिता यादव, सौरभ गुप्ता, भरत, अमृत तिवारी, रोशनी, अंजू, साध्वी, आयुष वर्मा, सलमान, प्रियांशु, अंजलि, रमेश आदि मौजूद रहे।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!