Maharajganj

महिला ने अपने बडे़ भसुर पर लगाया मारपीट कर बलात्कार का आरोप.

  • महिला ने अपने बडे़ भसुर पर लगाया मारपीट कर बलात्कार का आरोप.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.

परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पडौली निवासिनी एक महिला ने सोमवार को थाने पर पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर अपने भसुर पर मारने पीटने व दुराचार करने का आरोप लगाकर कानूनी कार्रवाई की मांग किया है।
पीडिता ने अपने तहरीर में लिखा है कि मैं घर में अकेली थी। घर में अकेला देखकर उसका बडा़ भसुर लाठी लेकर घुस गया और बुरी तरह से मारने पीटने के बाद बलात्कार किया। शोर मचानें पर वह भाग निकला। शोर सुनकर जुटे परिजन व ग्रामीणों ने उसकी तलाश की लेकिन वह नेपाल में भाग गया है। पीडिता ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष:

इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सुधाकर प्रसाद का कहना है कि तहरीर मिली है मामलें की जांच पड़ताल कर कार्यवाई की जाएगी।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!