Maharajganj

बारिश कही बिगाड़ ना दें नगर पंचायत पनियरा की व्यवस्था.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/पनियरा.

  • आधी-अधूरी नालियां नगर वासियों के लिए बनी मुसीबत.

पनियरा को ग्रामीण से नगरीय क्षेत्र में परिवर्तित हुए लगभग तीन वर्ष का समय बीत गया। इन तीन वर्षो में जिम्मेदारों द्वारा जल निकासी का कोई उचित प्रबंध नही हो सका। मानसून आने में बहुत ज्यादा दिन नही बचा है। ऐसे में पनियरा कस्बे में बनी अर्ध निर्मित नालियां नगर वासियों के लिए मुसीबत बनी हुई है। सड़क ऊंचा होने से जल जमाव की समस्या बनी रहती है।

जिससे निजात के लिए कस्बे में एक तरफ नाली बने एक साल से अधिक समय हो गया है। लेकिन दूसरी तरफ नाली निर्माण में जिम्मेदार रुचि नहीं ले रहे है। कुछ महीने पहले पनियरा मदरसे से नाली निर्माण का कार्य शुरू हुआ, तो नगरवासियों ने राहत की सांस ली। मगर उनको क्या पता कि कुछ मीटर तक ही बनकर सीमित रह जाएगा।

बारिश होने पर एक तरफ का हिस्सा जलमग्न हुआ रहता है। जिम्मेदार आम नागरिकों की समस्याओं को छोड़ बड़े कार्यों पर ध्यान केंद्रित करते रहे। जल निकासी पनियरा के लिए प्रमुख समस्याओं में से एक मानी जाती है.अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार इस समस्या से जनता को कब निजात दिलाते हैं.

क्या कहते हैं ईओ.

इस संबंध में जब अधिशासी अधिकारी देवेंद्र मणि त्रिपाठी से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि नाली निर्माण के लिए जितना बजट पास हुआ था, उतना कार्य हुआ। बाकी बजट आने के बाद फिर कार्य प्रारंभ होगा।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!