नदी मे आई बाढ देखकर सिचाई विभाग के कर्मचारियों ने काटा मिट्टी का बना बांध

हिन्द मोर्चा न्यूज़, महराजगंज/रतनपुर
नौतनवा ब्लाक क्षेत्र के रतनपुर रोहिन नदी मे अचानक आई बाढ को देखकर कन्ट्रोल करने के कोशिश मे सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने नदी मे बने मिट्टी की बांध को बुद्धवार की भोर मे काट दिया। बांध कटने से नदी मे बन रहे बैराज मे रूकावट आ गई है। बैराज निर्माण की समय सीमा भी खत्म हो गया है। अब पानी कम होने के बाद ही बैराज निर्माण का कार्य शुरू हो पाएगा। सोमवार की रात मे नेपाल के पहाडों की तलहटी मे हुई बारिश से मंगलवार की सुबह से ही नदी का जलस्तर बढने लगा था। बढते जलस्तर को देखकर किसानों के साथ साथ सिंचाई विभाग के कर्मचारी परेशान होने लगे। रोहिन नदी से निकली नहर कोहडवल टोला परसा के पास पश्चिमी तटबन्ध को तोडकर खूब तबाही मचाया। इसके बावजूद जब पानी कम नही हुआ तो हार मानकर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने रात मे नदी मे बने मिट्टी के बांध को काट दिया। बुधवार की भोर से रोहिन नदी मे बाढ को देखकर लोग हैरान हैं।
क्या कह रहे अधिकारी–
जेई उमेन्द्र सिंह व मुकेश कुमार ने बताया कि अचानक रोहिन नदी मे पानी आने से नहर का तटबन्ध भी टूट गया। पानी को कम करने के लिए नदी मे बने मिट्टी के बांध को काट दिया गया है। पानी कम होने के बाद बैराज निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।