टूट गई थी किसानों की उम्मीदें, झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/रतनपुर.
-
नौतनवां क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से धान के बेहन व रोपाई को मिली संजीवनी.
भीषण तपन और लू से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। चारों तरफ पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ था। धान के बेहन को बचाने में किसान जूझ रहे थे। हर दूसरे दिन धान के बेहन में पानी चलाना पड़ रहा था। ऐसे में मंगलवार को हुई मुसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे पर एक बार फिर से मुस्कान लौट आई है।
धान के बेहन को संजीवनी मिल गई है। क्षेत्र में कुछ लोग धान की रोपाई भी शुरू कर दिए हैं। मौसम पूरी तरह से सुहाना हो गया है। आसमान में काले बादल मडरा रहे हैं।
किसान रामसमुझ यादव, कन्हई यादव, विक्रम यादव, रमाकांत यादव, रणजीत यादव, सतीश कुमार सिंह, मथुया यादव, अलगू यादव, राजू साहनी, बाबूलाल, सरीफुल हसन, जगदीश यादव, धर्मेन्द्र तिवारी,रामप्रकाश वरूण, राकेश जायसवाल, शम्भू साहनी, हरिद्वार साहनी सहित क्षेत्र के तमाम किसानों का कहना है कि धान के बेहन को बारिश से संजीवनी मिल गई है। हम लोग उम्मीद छोड़ दिए थे। ऐसा लग रहा था कि इस साल अकाल पड़ जाएगा लेकिन बारिश ने एक बार फिर उम्मीद को जिन्दा कर दिया है।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.