जेईई एडवांस 14555 रैंक लाया शाहिल, मिली सफलता.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
कोल्हुई।
मन में इरादा ठान लिया जो तो कामयाबी मिलकर रहेगी बशर्ते कड़ी मेहनत व दृढ़ इच्छाशक्ति ही कामयाब बनायेगा।
”होनहार बिरवान के होत चिकने पात की” कहावत को चरितार्थ करते हुए गवई के लाल साहिल खान ने जेईई एडवांस की परीक्षा में 14555 रैंक हासिल किया है। शाहिल शिक्षा के क्षेत्र में मुकाम हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम कर रहे है। साहिल खान लक्ष्मीपुर ब्लाक के बेलवां खुर्द गांव का रहने वाला है और जामिया मिलिया दिल्ली में अध्यनरत है।
पिता शहाबुद्दीन बहदुरी के एक इण्टर कालेज में कार्यरत हैं। साहिल खान ने अपनी इस सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम व अपने पिता व माता शमीमा खातून के त्याग व शिक्षकों के आशीर्वाद को दिया है। साहिल ने “हिन्दमोर्चा संवाददाता” से बताया कि आईआईटी इंजीनियरिंग करने के बाद सिविल सेवा के माध्यम से देश का नाम रोशन करने का उद्देश्य बनाया है। मन में एकाग्रता,दृढ़ इच्छाशक्ति व लक्ष्य ही हमें कामयाबी मिलेगी। जिसके लिए जीतोड़ मेहनत करनी होगी।
पूर्व विधायक मुन्ना सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सन्तोष पाण्डेय, वरिष्ठ सपा नेता अरशद खान, कांग्रेस नेता विजय सिंह एडवोकेट, लाल बाबू जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य सुरेश चन्द साहनी, जमीउल्लाह खान, अकबर अली, पत्रकार तुफैल अहमद, साबिर अख्तर, मोहम्मद शकील अहमद, ग्राम प्रधान एकमा गोल्डी सिंह, ग्राम प्रधान अखिलेश चौधरी, भाजपा नेता अशोक जायसवाल, मनोज कन्नौजिया ने शाहिल की कामयाबी पर खुशी प्रकट की है।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.