ग्राम पंचायत रतनपुर में गाजे बाजे व मां शेरावाली के जयकारे के साथ धूमधाम से निकली कलश यात्रा.

-
ग्राम पंचायत रतनपुर में गाजे बाजे व मां शेरावाली के जयकारे के साथ धूमधाम से निकली कलश यात्रा.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.
महराजगंज: नौतनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत रतनपुर में रविवार को दुर्गा प्रतिमा स्थापित होने से पहले बडे़ ही धूमधाम से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाला गई। कलश यात्रा में पूरा रतनपुर क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इसके साथ ही मां शेरावाली के जयकारे से क्षेत्र गूंज उठा।
ग्राम पंचायत रतनपुर में अलग अलग मजरे पर चार जगह पण्डाल बनाया गया है जहां पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित होना है। रतनपुर खास में राजेन्द्र गुप्ता, परसाजोतिया में दिलीप यादव, नहर रोड पर महेन्द्र मौर्य, के नेतृत्व व मिश्रौलिया बाजार सामूहिक रूप में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई है। रविवार को चारों पण्डाल से मां शेरावाली के जयकारे के साथ कलश यात्रा निकाली गई।
परसाजोजिया पण्डाल से रतनपुर खास, ब्लाक, मिश्रवलिया, नहर रोड, गोमतीडिह होते हुए मोतीपुर रोहिन नदी के घाट पर जल भरा गया। रतनपुर खास पण्डाल से ब्लाक मुख्यालय, मिश्रवलिया, गंगापुर, गंगापुर परती, खानडिह, मोतीपुर होते हुए रोहिन नदी में जल भरा गया। नहर रोड़ पण्डाल से मिश्रवलिया बाजार होते हुए रोहिन नदी में मंत्रोचार के बीच जल भराई का कार्य पूर्ण हुआ।
इस दौरान दिलीप यादव धर्मेंद्र यादव गोपाल, संजय, विश्वामित्र, सरीफुल, जगदीश, सन्नी, सुनील, गोलू वशिष्ठ, सोनू,आकाश, सुनील, जितेंद्र, धीरेंद्र,दिनेश वरुण वशिष्ठ यादव दीपक, सूरज, आकाश, गुलशन बाबा सतीश यादव सहित गांव के सैकडों महिला पुरुष शामिल रहें।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.