कृष्णा महिला महाविद्यालय में विदाई समारोह का हुआ आयोजन.

-
कृष्णा महिला महाविद्यालय में विदाई समारोह का हुआ आयोजन.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/पनियरा.
- विद्यालय के प्रबंधक राजा राम सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का किया शुभारंभ.
पनियरा नगर पंचायत के बड़वार में स्थित कृष्णा महिला महाविद्यालय में शनिवार को विद्यालय की अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक राजा राम सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का किया शुभारंभ किया। विद्यालय के संरक्षक अजय बहादुर सिंह व प्राचार्य डॉ इंद्रेश चौधरी ने अपने संबोधन में छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
विदाई समारोह में स्नातक प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष की छात्राएं जमीला खातून और श्वेता विश्वकर्मा ने सरस्वती वंदना किया। इसके बाद एक एक कर के छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विदाई समारोह में मिस फेयर वेल, मिस ब्यूटीफुल, मिस स्माइली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें प्रथम वर्ष की छात्रा प्रिया शर्मा को मिस फेयर वेल, खुशबू प्रजापति मिस ब्यूटीफुल और बीए अंतिम वर्ष की छात्रा को मिस स्माइली चुना गया। विद्यालय के प्रबंधक राजाराम सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस कार्यक्रम के अवसर पर जितेन्द्र कुमार सिंह, संजू यादव योगेन्द्र सिंह, श्याम वर्मा, उपेन्द्र सिंह,अम्बिका सिंह सहित क्षेत्र के सम्मानित एवं बुद्धिजीवी लोग उपस्थित रहे।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.