Maharajganj
कांग्रेस ने महराजगंज से विधायक विरेन्द्र चौधरी को दिया टिकट

हिन्द मोर्चा न्यूज़ महराजगंज
लोकसभा चुनाव के कांग्रेस के आठवें सूची में कांग्रेस-सपा गठबंधन के महराजगंज 63 लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार फरेन्दा विधायक विरेन्द्र चौधरी के नाम पर सहमति जताई है। हालांकि विरेन्द्र चौधरी पिछड़ी कुर्मी जाति के है। महराजगंज में सर्वाधिक वोट बैंक पिछड़ी जाति है। सपा के परम्परागत वोटों व अपनी जाति के वोटों को सहेजने में सफल रहे तो जीत मिल सकती है। अबतक भाजपा व कांग्रेस दोनों बड़े राजनैतिक दलों ने अपना पत्ता खोल दिया है। जबकि बसपा अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं किया है। सबकी निगाहें बसपा के उम्मीदवारी पर टिकी हुई है। अगर ब्राह्मण प्रत्याशी आता है तो चुनाव काफी रोचक व दिलचस्प हो सकता है।