हर हर महादेव के नारों से गूंजा भगवानपुर मदरी व महरी का शिवालय, जलाभिषेक के लिए उमडा़ जन शैलाब.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/रतनपुर.
-
भगवानपुर के मदरी व परसामलिक क्षेत्र के महरी शिवालय पर सुरक्षा के लिए मुस्तैद रही पुलिस.
-
भगवानपुर के मदरी शिव मंदिर पर नेपाल के श्रद्दालुओं ने चढा़या भोलेनाथ को जल.
नौतनवां ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र के शिव मंदिरों पर महा शिवरात्रि पर्व पर जमकर लोगों ने जलाभिषेक कर ओम नमः शिवाय के मंत्रोच्चार के साथ हर हर महादेव के जयकारे से पूरा शिवालय गुज उठा।क्षेत्र के महरी शिव मंदिर पर भक्तों ने जलाभिषेक कर भोलेनाथ का जयकारा लगाया। शिव भक्तों ने अपनी मुरादे पूरी करने की कामना की।
इसी क्रम में भगवानपुर क्षेत्र के शिव मंदिर मदरी में शिव भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक जलाभिषेक किया।इसके साथ ही निपनिया, बेलभार, लक्ष्मीपुर,महुलानी, जिगिना, महदेइया,शिवपुरी,परसा सुमाली, लुठहवा,करौता,प्राचीन शिव मंदिर भगवानपुर, मोतीपुर, रतनपुर, गंगापुर, पिपरहिया आदि गांव में भी महा शिवरात्रि पर्व पर लोगों ने शिव मंदिर पर जलाभिषेक किया है।
भगवानपुर के मदरी शिव मंदिर पर नेपाल के नागरिकों ने भी जलाभिषेक किया। मंदिर पर जबरदस्त भीड़ नजर आई। मेले जैसा माहौल बना रहा। मदरी व महरी के शिव मंदिर पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल मुस्तैद रही।
इस मौके पर ज्ञानचंद यादव, देवेन्द्र यादव, हरिश्चंद्र, अनिरुद्ध पासवान, सुनील त्रिपाठी,चन्द्र जीत, गणेश मद्धेशिया, जयराम सिंह, माधव तिवारी, गिरिजा शंकर पाण्डेय, रिन्कू पाण्डेय,रंगी लाल, दुर्गेश यादव, शैलेश यादव, अजय मोदनवाल, भोला, विजय मद्धेशिया, महेश आदि लोगों ने जलाभिषेक किया।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.