सोनौली बार्डर पर अमेरिकी महिला को एमीग्रेशन टीम ने किया गिरफ्तार

-
सोनौली बार्डर पर अमेरिकी महिला को एमीग्रेशन टीम ने किया गिरफ्तार.
-
सीओ आभा सिंह व कोतवाल अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पकडी़ गई जालसाज अमेरिकी महिला.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर .
महराजगंज: सोनौली बॉर्डर पर गुरुवार की सुबह तड़के जांच के दौरान पुलिस एसएसबी व एमीग्रेशन की संयुक्त टीम ने भारत से नेपाल जा रही एक अमेरिकी महिला महिला को गिरफ्तार कर विदेशी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
भारत द्वार पर चेकिंग के दौरान नेपाल जाते एक विदेशी महिला को सुरक्षा कर्मियों ने रोक कर जब उसके प्रपत्रों की जांच किया तो पता चला कि उक्त विदेशी महिला को भारत में रहने पर रोक लगा हुआ था, बावजूद इसके वह लंबे समय तक भारत में रहने के बाद वह नेपाल जा रही थी। विदेशी महिला के पास से कूटरचित ढंग से बनाया गया एक आधार कार्ड भी बरामद हुआ है।
इस संबंध में सोनौली कोतवाल अभिषेक सिंह ने बताया कि क्षेत्राधिकारी नौतनवां आभा सिंह के निर्देशन में संयुक्त टीम द्वारा बॉर्डर पर भारत से नेपाल जाने वाले लोगों की जांच की जा रही थी। इसी बीच एक महिला नेपाल जाने के लिए आई और उसके बातचीत से लगा की वह विदेशी है। उसका प्रपत्र इमीग्रेशन अधिकारियों के सहयोग से जांच कराया गया तो पता चला कि उक्त विदेशी महिला को भारत में रहने पर प्रतिबंध लगा हुआ है।
उसके बावजूद वह बनारस में काफी दिनों से रह रही थी, वहीं से उसने अपना एक आधार कार्ड भी बनवा लिया। पकड़ी गई विदेशी महिला ने अपना नाम कोलिंन पैट्रिक लिंच उम्र 35 वर्ष निवासी यूएसए अमेरिका बताया है। विदेशी महिला के विरुद्ध विदेशी अधिनियम 14 व 467 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई के लिए न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.