साइबर अपराधियों ने अपनाया एक नया हथकंडा:आर्मी अफसर बन गैस एजेंसी पर किया फोन, पंचानबे हजार का लगाया चूना.

-
साइबर अपराधियों ने अपनाया एक नया हथकंडा:आर्मी अफसर बन गैस एजेंसी पर किया फोन, पंचानबे हजार का लगाया चूना.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
कोल्हुई।
महराजगंज: साइबर अपराधी ठगी का नया नया तरीका ईजाद कर लोगों को चूना लगा रहे है।अब आर्मी अफसर बन कोल्हुई कस्बे के इंडेन गैस एजेंसी के मालिक से पंचानबे हजार का फ्राड का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार बंसराजी इंडेन ग्रामीण वितरक के ओनर के पास एक फोन आता है। फोन करने वाला अपने को आर्मी अफसर बता कर कोल्हुई के ही एक इंटर कालेज पर दस सिलेंडर भेजने को कहता है।
कहता है कि यहां कैम्प लगा हुआ है सिलेंडर भेज दीजिये। पेमेंट ऑनलाइन कर दे रहा हुं। सिलेंडर लेकर वैन इंटर कालेज गेट पहुची ही थी कि दुबारा फोन आता है कि एक क्यूआरकोड भेजा हु स्कैन करिये पेमेंट हो जाएगा। जैसे ही गैस एजेंसी के ओनर द्वारा क्यूआरकोड का स्कैन किया जाता है तो खाते से पैसा कटना शुरू हो जाता है। देखते ही देखते पंचानबे हजार रुपये खाते से निकल जाता है। ओनर द्वारा मामले की सूचना तत्काल पुलिस को और ऑनलाइन शिकायत कर करवाई की मांग किया जाता है।
थानाध्यक्ष ने क्या कहा:
इस सबन्ध में एसओ महेंद्र यादव ने बताया सूचना मिलते ही साइबर सेल के माध्यम से जांच पड़ताल की जा रही है।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.