Maharajganj

समारोह आयोजित कर परसामलिक थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार कन्नौजिया की हुई विदाई.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/रतनपुर.

  • नये थानाध्यक्ष दिनेश गौड़ ने संभाली थाना परसामलिक की कमान.

परसामलिक थाना परिसर में मंगलवार को एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें स्थानांतरित हुए थानाध्यक्ष अमरेंद्र कनौजिया को विदाई दी गई।कार्यक्रम के व्यवस्थापक उपनिरीक्षक शैलेंद्र यादव ने कहा थाना अध्यक्ष अमरेन्द्र कन्नौजिया ने एक कुशल प्रशासक के रूप में काम किया। गांव में झगड़े, मारपीट जैसे मामलों का समाधान अपने स्तर से ग्रामीणों की बैठक बुलाकर किया करते थे। उनके कार्य व्यवहार से लोग काफी खुश थे।

चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सूरज कुमार ने कहा कि थानाध्यक्ष ने जन सहयोग की भावना के साथ काम किया। हर समस्या का अपने स्तर से समाधान कर लिया करते थे। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विकास के उत्तम शिखर पर पहुंचने की ईश्वर से प्रार्थना किया। परसामलिक क्षेत्र के सेवतरी चौकी पर उपनिरीक्षक रह चुके दिनेश गोड़ को थानाध्यक्ष का प्रभार मिला है।

विदाई समारोह में उपनिरीक्षक शैलेंद्र यादव चौकी प्रभारी सेवतरी उपनिरीक्षक सूरज कुमार, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, हेड मुहर्ररिर विजय शंकर गौड़, मुंशी साधना सिंह, कांस्टेबल राहुल गुप्ता, कांस्टेबल रागिनी मिश्रा ग्राम प्रधान अनिल पासवान, कांग्रेस यादव पूर्व प्रधान मैनेजर आदि लोग शामिल रहे।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!