Maharajganj

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
पनियरा.

स्थानीय थानाक्षेत्र में बीते शुक्रवार को पनियरा मुजुरी मार्ग एनएच 328 पर कुआंचाप पेट्रोल पंप के पास एक बोलेरो और मोटरसाइकिल से आमने सामने जोरदार टक्कर हो गया था। टक्कर से बाइक चालक सोहास निवासी मोतीलाल यादव उम्र 55 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल अवस्था में एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। पत्नी रमभवता देवी बेसुध हो गई है। मृत मोतीलाल के दो बेटा और एक बेटी हैं। जिसमें बड़ा बेटा गुड्डू,और बेटी सीमा की शादी हो चुकी है। वहीं छोटा लड़का विकास का विवाह होना बाकी है।

मुजुरी चौकी इंचार्ज रोहित यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल मोतीलाल यादव की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। शव का मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएंगी।
जिस चार पहिया गाड़ी से दुर्घटना थी, उसको कब्जे में लिया गया है।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!