Maharajganj

संदिग्ध परिस्थितियों में चन्दन के पेड़ में लटकता मिला युवक का शव,मचा कोहराम.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/रतनपुर.

  • हत्या करके शव को लटकाने की आशंका, जांच में जुटी महराजगंज की फोरेंसिक टीम.
  • हैदराबाद से वापस लौट रहा था युवक, गांव में काली माता मंदिर के पास चन्दन के पेड़ पर लटक रही थी लाश.

परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेखुआनी में काली माता मंदिर के प्रांगण में गेट के पास चन्दन के पेड़ पर लटकती युवक की लाश को शनिवार की सुबह मंदिर में पूजा करने गई कुछ महिलाओं ने देखा और रोते बिलखते मृतक के परिजनों को बताया। सूचना पाकर घटना स्थल पर पुलिस भी पहुंच गई। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक युवक का दोनों पैर रस्सी से बंधा था। गले में रस्सी के नीचे रूमाल लगा था। जिस डाल में लटका था वह डाल बहुत पतली है।

नीचे पानी की खाली बोतल, गिलास, नमकीन, गुटखा व चूहे मारने वाली दवा का पैकिट बिखरा था। जूता पेड़ के नीचे था और बैग बगल में बने चबूतरे पर रखा गया था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की आशंका में महराजगंज की फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेखुआनी निवासी संजय साहनी का 22 वर्षीय पुत्र आदित्य साहनी चार माह पूर्व हैदराबाद कमाने गया था। हैदराबाद में वह पेन्टिंग का काम करता था।हैदराबाद से कमाकर वह लौट रहा था। घर पहुंचने से पहले ही उसका शव गाँव में काली माता मंदिर प्रांगण में गेट के पास चन्दन के पेड की डाल में लटक रहा था। मृतक युवक का दोनो पैर रस्सी से बंधा था।

पेड़ की डाल भी पतली थी। नीचे जूता,बैग,खाली पानी की बोतल, गिलास, नमकीन का पैकिट,चूहा मारने वाली दवा पडा़ था।शनिवार की सुबह लोगों ने देखा। सूचना पाकर पहुंचे परिजन।मृतक की माता अनीता देवी आंखो में आंसू लिए बताया कि एक सप्ताह पूर्व फोन करके मेरा खाता नम्बर लिया था। पैसा भेजने के लिए कहा था। घर आने के लिए नही बताया था। एक सप्ताह से हमसे बात भी नही हुई है। बेटे के शव को देखकर बार बार बेहोश हो जा रही थी।

मृतक के पिता संजय साहनी पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं वह घर पर नहीं थे। फोन के माध्यम से उनको लोगों ने सूचना दिया। घटना स्थल पर सीओ अजय सिंह चौहान व परसामलिक थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार पाठक ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हत्या की आशंका जताते हुए जांच पड़ताल के लिए महराजगंज फोरेंसिक टीम जुटी हुई है।

चार भाईयों में मृतक आदित्य तीसरे नम्बर का था। भाई की मौत से आहत बडे भाई राजाबाबू, रिषिकेश, अभय व छोटी बहन बैभव लक्ष्मी का रो रो कर बुरा हाल है। पिता संजय व माता अनीता बेटे की मौत से आहत हैं। थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार पाठक ने बताया कि संदिग्ध परिस्थिति में चंदन के पेड़ में युवक का लटकता शव मिला है। हत्या की आशंका जताकर फोरेंसिक जांच कराई जा रही है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!