श्रीराम जानकी मंदिर में मूर्ति स्थापना से पहले गाजे बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा.

-
श्रीराम जानकी मंदिर में मूर्ति स्थापना से पहले गाजे बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.
नौतनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत हनुमानगढिया में नव निर्मित रामजानकी मंदिर में मूर्ति स्थापना से पहले गाजे बाजे के साथ धूमधाम से 121 कलश के साथ यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में जय श्रीराम व सीता के जयकारों से क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। नौतनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत हनुमानगढिया में श्रीराम जानकी मंदिर का निर्माण हुआ है। मंदिर में मूर्ति स्थापना से पहले शनिवार को 121 कन्याओं ने भव्य कलश यात्रा निकाला।
कलश यात्रा मंदिर परिसर से क्षेत्र भ्रमण करते हुए हनुमानगढिया रोहिन नदी के घाट पर पहुंचा जहां विधि विधान से मंत्रोच्चार के बीच जल भरा गया। 121 कलश के साथ गांव के सैकडों ग्रामीणों ने जय श्रीराम का नारा लगाया। जय श्रीराम के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रहा।
इस दौरान मुख्य यजमान रजिन्दर जायसवाल, उपेन्द्र जायसवाल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामफल साहनी, रामकमल पासवान, जितेन्द्र विश्वकर्मा, महेन्द्र जायसवाल, राजकुमार यादव, रामभवन साहनी,पंचम साहनी,सुबोध जायसवाल सहित सैकडों ग्रामीण कलश यात्रा में शामिल रहे।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.