शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने निकाला शांति मार्च.

-
शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने निकाला शांति मार्च.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज सदर।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद इकाई द्वारा शिक्षकों के समस्याओं के समाधान हेतु आज जनपद मुख्यालय पर शांति मार्च निकाला और बताया कि कल धरना प्रदर्शन भी होगा शांति मार्च में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी व शिक्षक शामिल रहे।
मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शिक्षकों का जुलूस जिला कलेक्ट्रेट से शुरू होकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महराजगंज कार्यालय पहुंचा।
शांति मार्च प्रांतीय संगठन के निर्देश पर किया गया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रदेश के शिक्षकों,शिक्षामित्रों, अनुदेशको,रसोइयों की 22 सूत्रीय मांग पत्र के समाधान के लिए संघर्षरत है। बीते दिन 22 मांगो के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा था। आज शांति मार्च का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष श्री गुप्ता ने बताया कल धरने के आयोजन किया गया है।
शांति मार्च में जिला महामंत्री लवकुश वर्मा,जिलाकार्यकारी अध्यक्ष जलालुद्दीन अंसारी,जिला कोषाध्यक्ष ब्रजेन्द्र पटेल,जिला संगठन मंत्री पवन कुमार शुक्ल,जिला मंत्री आनंद पाल गौतम,मनोज सिंह, मिथिलेश पांडेय,राकेश अग्रहरी संजय चौधरी,ब्रह्मानंद,संजय मौर्य,महेंद्र चौहान,दुर्गेश कुमार,रॉबिन सिंह,चंद्रेश कुमार,अरविंद कुमार,राम सूरत प्रसाद,राजीव सिंह,महेंद्र प्रजापति,धीरेन्द्र नाथ पॉल,संतोष यादव,अजय गुप्त,राम दयाल,जितेंद्र यादव,अजित कुमार यादव,जितेंद्र कुमार चंद,राम नारायण,वेद प्रकाश,राम उजागिर यादव,मनोज जायसवाल,अनिल जायसवाल अमित चौधरी,कमलेश यादव सहित भारी संख्या में जनपद के शिक्षक इस तपती धूप में उपस्थित रहे।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.