शाम के बाद छाए बादल किसानों की चिंता बढ़ी

हिन्द मोर्चा न्यूज़ महराजगंज/लक्ष्मीपुर गुरुवार की शाम के बाद से मौसम ने करवट बदली है। आसमान में बादल उमड़ने लगे हैं। बादलों के छाने से बारिश के आसार बनते जा रहे हैं। मौसम के बदले मिजाज को देखकर अन्नदाता की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि इन दिनों की बारिश के साथ ओलावृष्टि होने का खतरा है। बारिश के साथ तेज हवा चलती है तो सरसों व गेहूं की फसल के गिरने से नुकसान होगा। उत्पादन में गिरावट आएगी। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना बनी रहेगी। बुधवार को सुबह बारिश से मौसम में परिवर्तन आने से ठंड का असर बना हुआ है। अभी भी ठंड का असर देखने को मिल रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग अभी भी गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आते हैं। हालांकि दिन में तापमान बढ़ने से अब ठंड का असर कम हो रहा है। जबकि सुबह व शाम के समय ठंड का असर अभी भी है। मौसम में बदलाव से लोगों में खांसी, जुकाम, बुखार के मामले भी बुजुर्गों और बच्चों में देखने को मिल रहे हैं। गुरुवार की दोपहर बाद से मौसम ने करवट बदली है। बादलों के छाने से मौसम ठंड हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना बनी रहेगी।