Maharajganj

व्यापारी से लूट के प्रयास की घटना का पर्दाफाश, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार.

  • व्यापारी से लूट के प्रयास की घटना का पर्दाफाश, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज
लक्ष्मीपुर/कोल्हुई।

कोल्हुई थाना क्षेत्र के बाइक एजेंसी संचालक राजाराम को कोल्हुई गांव के समीप गोरखपुर रोड़ पर सोमवार को करीब चार बजे सशस्त्र बदमाशों ने लूटने की नाकाम कोशिश की थी। स्थानीय लोगों के अनुसार बदमाशों ने बाइक एजेंसी संचालक को कई राउंड गोली मारने की कोशिश की गई। लेकिन असलहे से फायर नहीं हो सका जिस कारण एक बड़ी घटना टल गई। महराजगंज पुलिस के कड़ी मेहनत जिसका आज अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के द्वारा सफल अनावरण किया गया।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ. कौस्तुभ के द्वारा तीन टीम गठित किया गया। थाना पुलिस व एसओजी टीम ने दो शातिर अभियुक्त उदित व मनोज निवासी कोल्हुई को गिरफ्तार कर लूट की घटना का सफल अनावरण किया। दोनों शातिर अभियुक्तों का अपराधी इतिहास पुलिस ने खंगाला तो पूर्व में तीन मुकदमें जो चिलुआताल गोरखपुर व कोल्हुई में दर्ज है। अभियुक्तों के पास से घटना की बाईक बरामद भी किया गया। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने बताया कि दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है। अभी इसमें और छानबीन की जा रही है। कोई अन्य अभियुक्त संलिप्त है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!