Maharajganj

वोटर चेतना महाभियान के तहत:फरेंदा में भाजपा ने विभिन्न जगहों पर कार्यशाला का किया आयोजन, वित्त राज्य मंत्री ने किया संबोधित.

  • वोटर चेतना महाभियान के तहत:फरेंदा में भाजपा ने विभिन्न जगहों पर कार्यशाला का किया आयोजन, वित्त राज्य मंत्री ने किया संबोधित.
  • वोटर लिस्ट में प्रत्येक वयस्क नागरिक का नाम दर्ज हो: बजरंग बहादुर सिंह,
  • वोटर लिस्ट का गहन अध्ययन चुनाव के लिए सबसे महत्वपूर्ण विषय: राजेश जायसवाल,

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/फरेन्दा.

महराजगंज: भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 को सफल बनाने के लिए वाटर चेतना अभियान शुरू किया है। अभियान को सुचारू रूप से क्रियावन और सफलता के लिए विधानसभा फरेंदा के अंतर्गत मंडल धानी के ब्रह्मपुर कुटी, मंडल फरेंदा उत्तरी के ग्राम सभा भगवत नगर परसिया व नगर पंचायत आनंद नगर के दुर्गा मंदिर परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

ब्रह्मपुर कुटी और भगवत नगर परासिया की कार्यशाला में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी मुख्य अतिथि व पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। वहीं नगर पंचायत आनंद नगर की कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष समीर त्रिपाठी व चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कार्यशाला में सभी पार्टी पदाधिकारी को चुनाव आयोग द्वारा नए मतदाता बनाने मतदाता सूची से नाम हटाने और पता बदलवाने से संबंधित फार्म की जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि पंकज चौधरी ने वोटर चेतना अभियान को लेकर सभा को संबोधित करते हुए कहा की कई बार चुनाव के दौरान किसी व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में न होने के कारण वह अपने मत का प्रयोग करने से वंचित रह जाता है। इसी को लेकर आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में इन चीजों के सुधार के लिए पार्टी ने कार्यशाला के माध्यम से इस अभियान की शुरुआत की है। विशिष्ट अतिथि बजरंग बहादुर सिंह ने मौजूद सभी भाजपा सदस्यों से आह्वान किया कि अपने-अपने क्षेत्र के 18 वर्ष से अधिक आयु के उन व्यक्तियों का जिनका वोटर लिस्ट में नाम नहीं है उनका वोटर कार्ड बनवाने में सहायता करें।

ताकि वोटर लिस्ट में प्रत्येक वयस्क नागरिक का नाम दर्ज हो सके। उन्होंने कहा की मतदाता सूची का बारीकी से अध्ययन करें और यदि कोई मतदाता किसी कारण से किसी अन्य जगह चला गया है या उसकी मृत्यु हो गई है तो उसका नाम सूची से हटवाए। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर हमारे सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक नए मतदाता बनाने का कार्य मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में पार्टी के सभी कार्यकर्ता को लगना होगा। इसी क्रम में नगर पंचायत आनंद नगर की कार्यशाला में मुख्य अतिथि समेत त्रिपाठी ने कहा की ऑनलाइन वोटर बनाने की रचना को भी समझना होगा।

पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान में जुड़कर कार्य करने के लिए आग्रह करते हुए कहा कि यह चुनाव के लिए सबसे महत्वपूर्ण विषय है सभी को अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन पूरी तन्मयता से करना होगा ताकि कार्यक्रम सफल हो सके। कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष डब्बू सिंह, सभासद मनोज जायसवाल, मोनू पांडे ,मुकेश सिंधी, परमात्मा अग्रहरि ,गौरी यादव ,विजय श्रीवास्तव ,विशाल वर्मा ,ध्रुव सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!