Maharajganj
विशेष संचारी रोग एवं स्कूल चलो अभियान की रैली निकाल किया गया जागरूक.

-
विशेष संचारी रोग एवं स्कूल चलो अभियान की रैली निकाल किया गया जागरूक.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.
नौतनवां ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर के अध्ययनरत बच्चों द्वारा बुधवार को स्कूल चलो अभियान एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैली निकाली गई। स्कूली बच्चों के रैली को ग्राम प्रधान गणेश मद्धेशिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों ने बैनर पोस्टर के साथ भगवानपुर बाजार, खंलगा, रघुनाथपुर, आदि क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक गिरिजेश पासवान, सहायक अध्यापक सुधीर पटेल, अरविंद अग्रहरि, धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, पप्पू रौनियार, अजय कुमार गुप्ता, अजय विश्वकर्मा, राजेंद्र प्रसाद, महेश प्रसाद, भाजपा नेता गिरजा शंकर पाण्डेय, एनम नीतू शर्मा सहित आगनवाड़ी कार्यकत्री सहायिका व आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.