Maharajganj
विद्यालय प्रबन्थन समिति व प्रधानाध्यापक के संयुक्त खाते से मध्यान्ह भोजन बनाने पर बनी सहमति

-
विद्यालय प्रबन्थन समिति व प्रधानाध्यापक के संयुक्त खाते से मध्यान्ह भोजन बनाने पर बनी सहमति.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.
नौतनवां ब्लाक के कम्पोजिट विद्यालय बरनहवा में मध्यान्ह भोजन बनवाने को लेकर चल रहे विवाद के कारण विद्यालय के प्रधानाध्यापक योगेश कुमार ने मंगलवार को एक बैठक बुलाई जिसमें विद्यालय प्रबनधन के सदस्यों को बताया कि विद्यालय में बन रहे मध्यान्ह भोजन के कनवर्जन कास्ट के चेक पर ग्राम प्रधान द्वारा हस्ताक्षर न करने से विद्यालय के मध्यान्ह भोजन ब्यवस्था पर संकट आ रहा है। बैठक में उपस्थित विद्यालय प्रबनधन समिति के सदस्यों की अनुमति से निर्णय लिया गया कि विद्यालय के मध्यान्ह भोजन बनवाने की जिम्मेदारी अब विद्यालय प्रबनधन समिति व प्रधानाध्यापक के संयुक्त रूप से क्रियान्वित होगा।
बैठक में सहायक अध्यापक अभिनव पटेल,गुलाम हैदर, सुबराती, रीमा, जन्तुननिशा, गंगोत्री, विन्दा देवी आदि लोग उपस्थित रहे।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.