लहूलुहान हालत में अस्पताल लाई गई विवाहिता, रेफर
● हिन्द मोर्चा संवाददाता निचलौल, महाराजगंज
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देर शाम करीब 8 बजे बरगदवा थाना क्षेत्र के बरगदवा की एक नवविवाहिता को भर्ती कराया गया। जिसके गले पर कटा हुआ था। जो लहूलुहान हालत में अस्पताल लाई गई। जिसकी गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना देते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदवा निवासी उर्मिला पत्नी विष्णु मद्धेशिया 22 वर्ष को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। जिसका गला कटा हुआ था। जिससे ज्यादा खून बहने के कारण उसकी हालत गंभीर थी। परिजन आत्महत्या के कोशिश की बात कह रहे थे। जिसके बाद स्वस्थ्यकर्मियों ने इसकी सूचना निचलौल पुलिस को दी। साथ ही गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
—क्या कह रहे थानाध्यक्ष
इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित थाना को सूचित कर दिया गया है।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज