रेल लाईन की स्वीकृति मिलने पर ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया ने बांटी मिठाई.

-
रेल लाईन की स्वीकृति मिलने पर ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया ने बांटी मिठाई.
-
ब्लाक मुख्यालय गेट पर मिठाई खाकर समर्थकों ने खुशी का मनाया जश्न.
-
भाजपा सरकार ने सबके सपनों को किया साकार: राकेश कुमार मद्धेशिया,
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.
महराजगंज: नौतनवां ब्लाक मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया के नेतृत्व में सोमवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं को आनन्दनगर से घुघली तक रेल लाईन की स्वीकृति मिलने पर मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई।
ब्लाक प्रमुख ने मिठाई खिलाकर लोगों को बताया कि भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के पहल पर आनन्दनगर जंक्शन से महराजगंज होकर घुघली के लिए रेलवे लाइन की स्वीकृति मिल गई है जो महराजगंज जनपद वासियों के लिए बहुत बडी खुशखबरी है।
रेलवे की स्वीकृति मिलते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। आजादी के समय से ही महराजगंज के लोगों के मन में आस जगी थी कि आनन्दनगर से महराजगंज मुख्यालय और घुघली अगर रेलवे लाईन से जुड़ जाए तो लोगों को आवागमन करने में काफी आसानी होगी। महराजगंज की जन मानस के इस सपने को भाजपा सरकार ने पूरा कर दिखाया।
इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, आनन्द मिश्रा, प्रदीप दूबे,गंगाराम दूबे,भोरई साहनी,अजय, मोदनलाल, संजय यादव, राममिलन साहनी , मनोज साहनी, अनिल चौधरी, राजाराम भारती, सदानंद यादव,कुसमावती, सुमन,रमभावती आदि लोग मौजूद रहे।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.