Maharajganj
रिहायसी झोपड़ी उजड़ने व मारपीट करने वाले आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

● हिन्दमोर्चा न्यूज़, महराजगंज/कोल्हुई
● लगभग 12 घंटे अनशन पर रही पीड़ित महिला आश्वासन पर तोड़ा अनशन
कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोंधी में रविवार को सुबह लगभग 8 बजे कुछ लोगो ने गोलबंद होकर एक महिला का रिहायसी झोपड़ी उजाड़ दिया था। झोपड़ी उजाड़ने के दौरान महिला के साथ लोगो ने मारपीट व गाली गलौझ भी किया था। पीड़िता चंद्रकला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित दिलीप, आशीष, मनीष व इंदु देवी के खिलाफ 323, 504, 506 व 427 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। इस संबंध में एसआई जय प्रकाश ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपितों के गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।