राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई वाहन दुर्घटना ने एक परिवार के एकलौतें चिराग को छीन लिया.

-
राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई वाहन दुर्घटना ने एक परिवार के एकलौतें चिराग को छीन लिया.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/भिटौली.
महराजगंज: भिटौली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर थाने के कुछ दूरी पर हुई वाहन दुर्घटना एक परिवार की तबाही का सबब बन गई। एक घर का इकलौता पुत्र (चिराग) सदा के लिए बुझ गया । प्रिंस चौधरी की मौत का समाचार सुनते ही पूरा गांव स्तब्ध हो गया। उन्हें सहसा अपने कानों पर विश्वास ही नहीं हुआ। हो भी क्यों उन्हें शाम तक उनका चहेता उनके साथ ही तो था। घर वालों पर तो मानों वज्रपात हो गया। उनके घर का इकलौता चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। प्रिंस चौधरी अपने पिता की इकलौता पुत्र तो था ही पूरे परिवार की उम्मीद उससे जुड़ी हुई थी। घर की जिम्मेदारी प्रिंस चौधरी पर सौंप पिता प्रद्युम्न चौधरी विदेश कमाने चले गए थे । उन्हें क्या पता था कि जिस हसते खेलते इकलौते लाडलें बेटे को छोड़ कर जा रहे हैं। जब वापस लौटेंगे तो खुशियां छिन चुकी होंगी।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.