मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर जनप्रतिनिधियों ने गिनाई उपलब्धियां.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
पनियरा.
-
केंद्र तथा राज्य की भाजपा सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने का काम कर रहीं हैं. वेद प्रकाश शुक्ला,
भारतीय जनता पार्टी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष हुए पूरे होने पर पनियरा नगर पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह निवर्तमान जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने भाजपा के नौ वर्ष पूरे होने पर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गिनाया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार से देश में विकास की धारा बह रही है। भाजपा सरकार में महिलाएं पूर्ण रूप से सुरक्षित है। प्रशासन सख्त है। इस कार्यक्रम के आयोजक पनियरा ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल प्रमुख संघ अध्यक्ष महराजगंज ने सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।
भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सबके हित में कार्य करती है। इस कार्यक्रम के दौरान परतवाल ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, पूर्व सभापति शैफ़ ख़ान, अंगद गुप्ता, रामज्ञा निषाद, संचालन मण्डल अध्यक्ष रुपेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष शेष नाथ सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजेश पाल, श्रवण गुप्ता, रानु सिंह, सदानंद वर्मा, वीरेंद्र यादव व अन्य लोग उपस्थित रहें।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.