मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर डीएम और एसपी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज सदर.
-
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष ने लिया तैयारियों का जायजा.
महराजगंज, जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रास्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के संदर्भ में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी महराजगंज ने मुख्य कार्यक्रम स्थल गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया और मुख्य मंच व पंडाल के संदर्भ में एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को आवश्यक निर्देश दिया। इसके उपरांत हेलीपैड के लिए चयनित जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के मैदान को देखा और आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने नगर पालिका को दोनों परिसरों के साफ-सफाई, समतलीकरण व रंग-रोगन हेतु निर्देशित किया।
मुख्य कार्यक्रम स्थल के उपरांत जिलाधिकारी ने मंडी समिति स्थल का निरीक्षण दिया और निचलौल व चौक मार्ग से आने वाले वाहनों के पार्किंग हेतु आवश्यक संपर्क मार्ग को बनाने के लिए नगर पालिका परिषद को निर्देश दिया। उन्होंने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दृष्टिगत रुट डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था व रूट डायवर्जन को लेकर जरूरी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश मिश्रा भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.