मां बनैलिया मंदिर परिसर में आयोजित रामायण पाठ एवं गरीब कन्या विवाह कार्यक्रम में पहुंचे चेयरमैन व पूर्व विधायक.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ नौतनवां।
नौतनवां- खनुआ मार्ग पर स्थित मां बनैलिया मंदिर परिसर में सोमवार से चल रहे संगीतमयी रामायण पाठ और गरीब कन्या विवाह कार्यक्रम में चेयरमैन नौतनवां बृजेश मणि त्रिपाठी व पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने कार्यक्रम में पहुंचकर चल रहे रामायण पाठ का आर्शीवाद लिया और गरीब कन्या विवाह में नव जोड़े को आर्शीवाद दिया।
मंगलवार को नौतनवां चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी व पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में नगरपालिका के लोगों ने नौतनवां स्थित मां बनैलिया मंदिर परिसर में चल रहे संगीतमयी रामायण पाठ व मां बनैलिया का दर्शन कर आर्शीवाद लिया और चल रहे गरीब कन्या विवाह कार्यक्रम में भी शरीक होकर एक नव दम्पत्ति को आर्शीवाद दिया।
चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि बहुत ही सौभाग्य की बात है कि रामायण का पाठ हो रहा लोग श्रवण कर रहे उनके कानों व मन मस्तिष्क में अच्छी बात गुजेंगी और उससे भी अच्छी बात है कि जो लोग गरीब तबके के लोग हैं किन्हीं कारणों से शादी में दिक्कत हो रही है ऐसे में शादी करवाना पुनीत कार्य होता है। हम मां बनैलिया से कामना करता हूं कि नव दम्पत्ति को सुखी रखे।और नवदंपत्ति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी जीवन की कामना किया। मंदिर के पुजारी पं सूर्य नारायण दूबे ने चेयरमैन बृजेश मणि को बुके देकर सम्मानित किया।
इस मौक़े पर पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रहलाद प्रसाद,प्रेम मद्धेशिया,अनिल दूबे,रवि त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहें।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.