मजबूत बूथ ही पार्टी को जीत की तरफ अग्रसर कर सकता है.सपा लोकसभा प्रभारी अमरेन्द्र निषाद,

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.
-
बिधान सभा बूथ कमेटी के गठन के लिए बैठक कर सपाईयों ने बनाई रणनीति.
नौतनवां ब्लाक के रतनपुर में शुक्रवार को विधान सभा बूथ कमेटी के गठन के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक विधान सभा अध्यक्ष वलराम यादव के नेतृत्व में की गई जिसमें पार्टी की मजबूती के लिए चर्चा की गई और नए बूथ अध्यक्षों के चयन के लिए रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम का संचालन राजू दूबे ने किया।
बिधानसभा बूथ कमेटी गठन व कार्यकर्ता बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला प्रभारी बूथ कमेटी महराजगंज अमरेन्द्र निषाद ने अपने सम्बोधन में कहा कि बूथ की सारी जिम्मेदारी बूथ अध्यक्ष की होती है। बूथ अध्यक्ष ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडे़ क्यों कि कार्यकर्ता ही पार्टी का रीढ होता है। जब तक हमारा बूथ मजबूत नही होगा तब तक पार्टी मजबूत नही होगी।
सपा पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव व लोक सभा प्रभारी डाॅक्टर राजेश यादव ने कहा आगामी चुनाव लोकसभा को देखते हुए बूथ को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को जागरूक करने व जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रामअशीष यादव, विक्रम यादव, रंजीत यादव, परदेशी यादव, जनार्दन भारती, मोहम्मद हनीफ, रघुबर यादव, अमित यादव, बाबूलाल यादव, बैजू यादव, प्रिन्स सिंह राठौर, मोहम्मद हुसैन, इन्द्रभान यादव, प्रमोद यादव, बेचू गौतम, संजय यादव, प्रमोद साहनी, ओकेन्द्र पासवान सहित सैकडों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.