भीषण गर्मी में दगा दे रही बिजली, नगरवासी बेहाल.

-
भीषण गर्मी में दगा दे रही बिजली, नगरवासी बेहाल.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/पनियरा.
-
लो वोल्टेज और विद्युत कटौती बनी मुसीबत.
भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच बिजली दगा दे रही है। अघोषित विद्युत कटौती से नगरवासियों का जीना दुश्वार हो गया है। पनियरा के देवनगर और गांधीनगर में रात 9 बजे से विद्युत बाधित है। तो नगर के कुछ हिस्से में लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे है। बिजली के लुखा छिपी का खेल चल रहा है।
गांधीनगर वार्ड के निवासी समसुल ने बताया की पिछले 18 घंटे से बिजली बाधित है। भीषण गर्मी में जीना मोहाल हो गया है। बिजली से चलने वाले संसाधन बंद हो गए हैं। देव नगर निवासी सोहन ने बताया की बिजली का आना जाना लगा हुआ है। कहने के लिए तो 17 से 18 घंटे तक बिजली मिलने का दावा किया जाता है। लेकिन उसमें भी बिजली का आने जाने का क्रम लगा रहता है। वोल्टेज इतना कम रहता है की घरों में लगा पंखा रेंगता है।
एसडीओ शाहिद अंसारी ने बताया कि पनियरा मदरसे के पास तार टूट गया है। कर्मी कड़ी धूप में तेजी से कार्य कर रहे है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल हो जायेगी।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.