भारतीय नववर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाली पथ संचलन यात्रा.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज सदर.
-
बिस्मिल नगर सभासद लालजी गुप्ता के नेतृत्व में लोगों ने बरसाये फूल.
आपको बता दें कि भारतीय नव वर्ष के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज से पथ संचलन यात्रा निकाली गई. यह यात्रा मुख्य फरेंदा मार्ग से होते हुए चिउरहा नहर तथा बिस्मिल नगर से होते हुए मुख्य चौराहा रोड से होते हुए पुनः जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के प्रांगण में समाप्त हुई. बिस्मिल नगर में सभासद लाल जी गुप्ता के नेतृत्व में वार्ड वासियों ने पदयात्रा में चल रहे लोगों के ऊपर फूल बरसा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया.
इस स्वागत समारोह में लालजी गुप्ता सभासद बिस्मिल नगर, फूलचंद अग्रवाल अध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, रामसेवक साहू स्वस्थ रहें मस्त रहें स्वस्थ रहें टीम के संयोजक, अजय राज कसौधन कसौधन महासभा के महामंत्री, गोविंद गुप्ता, विनोद कुमार यादव, दिनेश कुमार गुप्ता, बब्बन दास, प्रदीप गुप्ता, राजेश अग्रहरि, जंत्री चौधरी, संदीप रौनियार, भीम सिंह कन्नौजिया, विजय कुमार, अनिल कुमार गुप्ता अध्यक्ष अखिल भारतीय व्यापार मंडल, राधेश्याम शर्मा, रेनू साहू, किरण देवी, लाईची देवी,आरूषी शर्मा, सुमन शर्मा, नंदनी यादव, हरिद्वार, सहित अनेक लोगों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित पथ संचलन यात्रा एवं भारतीय नव वर्ष के उपलक्ष में निकाली गई शोभायात्रा में फूल बरसा कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया.
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.