भाजपा शासन में स्थानीय निकायों का हो रहा विकास-पंकज चौधरी,

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/नौतनवां.
रविवार को निचलौल नगर पंचायत के एक नीजि भवन में आयोजित प्रधानमन्त्री के मन की बात कार्यक्रम में केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सैंकड़ो कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ शिरकत की। कार्यक्रम के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात यानी देश की बात, देशवासियों की बात, देश के सम्मान की बात होती है।
प्रधानमंत्री बिना थके, बिना रुके, बिना कोई छुट्टी लिए अनवरत देश की सेवा में लगे है। यह प्रधानमंत्री के मन के बात का 100 वां संस्करण है। इस संस्करण में प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए केरल के कुछ वास्तविक जन नायकों की प्रेरक और अनुकरणीय मानवीय उपलब्धियां एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण को साकार कर रही हैं।
केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश चतुर्दिक विकास कर रहा है।इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो रहा है। कानून व्यवस्था ठीक होने की वजह से उद्योग जगत का रूझान भी प्रदेश की तरफ आकर्षित हुआ है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। काशी विश्वनाथ कॉरीडोर तैयार है।
योगी और मोदी के डबल इंजन सरकार से स्थानीय निकाय के जुड़ने पर निचलौल के विकास को नई गति मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि निचलौल के विकास के लिए स्थानीय निकाय में भाजपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्त्ता मन से तैयार हो जाए। आपका मनोबल ही आपको विजय दिलवायेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, संतोष सिंह, जगदीश मिश्रा, त्रिभुवन पटेल, राहुल पटेल, शैलेश पाण्डेय, राहुल पाण्डेय, सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.