Maharajganj

भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान मिशन 2024 की तैयारी.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/लक्ष्मीपुर.

  • नौतनवां विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक लक्ष्मीपुर में आयोजित कर हुआ संवाद.
  • यूपी सीएम के जन्मदिन पर विधायक नौतनवां ऋषि त्रिपाठी ने किया पौधरोपण.

लक्ष्मीपुर ब्लाक सभागार कक्ष में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में नौ वर्ष मोदी के सफलतम कार्यकाल को लेकर पार्टी के नीतियों व विचारों को लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक के माध्यम से टिपिन कार्यक्रम के तहत 2024 के मिशन के रणनीति पर हुई चर्चा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधानसभा वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक सरकार के कुशल नौ वर्षों के मोदी शासनकाल की उपलब्धियां गिनाई।

कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी व विशिष्ट अतिथि नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता चन्द्रप्रकाश मिश्र ने किया। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में वित्त राज्य मंत्री ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा की विचारधारा व नीतियों से सहमत होकर कार्यकर्ता पार्टी से भावनात्मक संबंध बनाकर पार्टी व समाज के लिए कार्य करता है।

भाजपा ने सदैव सबका सम्मान किया है। संवाद के माध्यम से टिपिन भोज के माध्यम से कार्यकर्ताओं के साथ परिवार जैसा माहौल बनाकर लोगों से जुड़ाव होता है।कार्यकर्ताओं के बदौलत जनता भाजपा को केन्द्र व राज्य में सत्तारूढ़ हुई। नौ साल के कार्यकाल में मोदी के योजना व कानून में कोई भेदभाव नहीं किया है‌। अन्तिम व्यक्ति के मजबूती के लिए मोदी ने काम किया है।

मोदी का डंका विदेशों में बजा है। विदेश भी इस बात को स्वीकार कर रहा है कि रसिया व यूक्रेन का समाधान भारत ही कर सकता है। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को सहेजते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ है। इनके बदौलत पार्टी मजबूत हो रही है। कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन करने से अपनत्व को बढ़ावा मिलता है। समाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है।

इस दौरान समीर त्रिपाठी, अरूण शुक्ला, नरसिंह पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, हरिकेश पाठक, नौतनवां प्रमुख राकेश मद्धेशिया, रामसेवक जायसवाल, अमन शुक्ला, कमलेश पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, सन्नी शुक्ला ,अशोक जायसवाल, बबलू सिंह, नरेन्द्र सिंह, राजेश्वर चौहान, पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान, अजय अग्रहरि, सुधाकर जायसवाल, कन्हैया लाल साहू, मनोज राना, पल्टू यादव, परवेज अहमद, संतोष जायसवाल, मल्लू चौधरी, राममिलन, अमित सिंह, वीके सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!