Maharajganj

भाजपा बूथ सत्यापन कार्यशाला का हुआ आयोजन.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज / नौतनवां।

नौतनवां स्थित व्हाइट हाउस में नौतनवां विधानसभा के बूथ सत्यापन कार्यशाला भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
शुक्रवार सुबह नौतनवां के एक मैरिज हॉल व्हाइट हाउस में नौतनवां विधानसभा के बूथ सत्यापन कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष / विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि कार्यकर्ता रीड की हड्डी होता है बिना कार्यकर्ता की कोई सफल नहीं होता ।उसी दौरान भाजपा के क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी पार्टी का प्रहरी कार्यकर्ता ही होता है कार्यकर्ता  के बल पर ही आगे बढ़ा जा सकता है। मौजूद कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए और मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी लोगों को धन्यवाद दिया।इस मौके पर राधेश्याम सिंह, अखिलेश तिवारी, प्रदीप पांडेय, राजेश्वर सिंह,  समीर त्रिपाठी, निवर्तमान चेयरमैन गुड्डू खान, अभिषेक मिश्र, पनियरा ब्लाक के ब्लाक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल आदि लोग मौजूद रहे।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!