Maharajganj

भगवानपुर में ग्राम प्रधान गणेश मद्धेशिया ने कामन सर्विस सेंटर का किया भूमि पूजन.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/रतनपुर.

  • आनलाइन से सम्बंधित सारी सुविधा कामन सेंटर पर रहेंगी मौजूद.
भगवानपुर के ग्रामीणों में खुशी की लहर, ग्राम प्रधान की जमकर हो रही तारीफ.

नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर टोला खलंगा पर ग्राम प्रधान गणेश मद्धेशिया के नेतृत्व में शनिवार को राष्टीय स्वरोजगार योजना के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर कामन सर्विस सेंटर का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बिधि बिधान से भूमि पूजन किया गया एवं निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।

ग्राम प्रधान गणेश मद्धेशिया ने बताया कि लगभग चार लाख की लागत से कामन सर्विस सेंटर बन रहा है गांव के लोगों को अब दूर दराज आनलाइन सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा।अब सारी सुविधाएं गांव के कामन सर्विस सेंटर पर ही उपलब्ध होगी। आनलाइन की सारी सुविधाएं आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, आयुष्मान भारत कार्ड,दिव्यांग पेन्सन, विकलांग जैसी सारी सुविधाएं मिलेंगी। गांव में आनलाइन कामन सर्विस सेंटर बनने से लोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है।
इस मौके पर ग्राम पंचायत सचिव योगेश मद्धेशिया, रोजगार सेवक शिवेश पाण्डेय, गिरिजा शंकर पाण्डेय ,अजय मोदनवाल, चंचल मिश्र, पंकज कुमार मिश्र,रोहित मौर्य, राजाराम भारती,बाबुन्नर शर्मा,राम अवध मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!