ब्लॉक प्रमुख के अथक प्रयास से पुल का सर्वे करने पहुंची टीम.

-
ब्लॉक प्रमुख के अथक प्रयास से पुल का सर्वे करने पहुंची टीम.
-
महुआवां शुक्ल में सेतु निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से किए थें मुलाकात.
-
पुल बनाने से वनटांगिया सहित कई गांव के लोगों को होगा फायदा.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
पनियरा.
महराजगंज: पनियरा ब्लॉक प्रमुख के अथक प्रयास से बुधवार को महुआवां शुक्ल में सेतु निर्माण के लिए टीम ने पहुंच कर सर्वे किया। ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल ने बताया कि 30 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत कराता था। ग्रामीणों ने बताया कि इस स्थान पर कई दशक पुराना लकड़ी का पुल बना था। लेकिन इस लकड़ी के पुल के टूट जाने से वन टांगिया गांव के लोगों को महुअवा पोस्ट ऑफिस, पनियरा ब्लॉक, स्वास्थ केंद्र गोरखपुर, भटहट, परतावल आदि जगहों पर जाने के लिए लगभग दस किमी का ज्यादा चक्कर लगाना पड़ता है। जबकि कई ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पानी के रास्ते इस पार से उस पार आने जाने को मजबुर है। समस्याओं को अवगत कराने के लिए बीते 29 सितंबर को मुख्यमंत्री से मिलकर टेमर नाले पर सेतु निर्माण के लिए पत्र दिया था। जिस पर मुख्यमंत्री ने कार्यालय प्रमुख अभियंता सेतु विंग उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग लखनऊ को उक्त सेतु निर्माण के लिए पत्रक द्वारा आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था जिस पर विभाग के सहायक अभियंता की टीम बुधवार को महुआवां में पुल निर्माण के लिए सर्वे करने पहुंचीं।
लोगों ने किया ब्लॉक प्रमुख के प्रयासों की सराहना:
ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल के द्वारा अथक प्रयास को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गणेश प्रजापति, विनोद कुमार, ग्राम प्रधान डीएम गुप्ता, सुदामा पासवान, सुनील चौधरी, मनोज यादव, राजेश पाल, प्रदीप यादव, सहित गांव के तमाम लोगो ने ब्लॉक प्रमुख के प्रयासों की सराहना की है।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.