बौद्धकालीन स्थल देवदह का उत्खनन के लिए, पुरातत्व की सर्वेक्षक टीम ने शुरु किया चिन्हांकन

-
बौद्धकालीन स्थल देवदह का उत्खनन के लिए, पुरातत्व की सर्वेक्षक टीम ने शुरु किया चिन्हांकन.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ अड्डा बाजार।
लक्ष्मीपुर क्षेत्र के बनर्सिया कला में स्थित प्राचीन बौद्ध स्थल देवदह के राजमहल अवशेषों का उत्खनन करने के लिए पुरातत्व की टीम ने सर्वेक्षण कर चिन्हांकन शुरु कर दिया है। रामविनय पुरातत्व उत्खनन अधिवेक्षण अधिकारी लखनऊ ने बताया कि सर्वेक्षण टीम ने खुदाई वाले स्थलों का सर्वे करना शुरु कर दिया है।
बनर्सिहा कला के ग्राम प्रधान अमित सिंह व बनर्सिहा खुर्द के ग्राम प्रधान प्रभुदयाल ने कहा कि भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह के पर्यटन स्थल के रूप में विकासित होने से दुनिया के पटल पर महराजगंज का नाम होगा और विकास को भी गति मिलेगी। अब देवदह ही नही आसपास के सैकड़ों गांव में विकास की आस जग गई है।
देवदह का उत्खनन करा कर कुशीनगर व कपिलवस्तु की तरह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की वर्षों से मांग कर रहे देवदह बौद्ध विकास समिति नौतनवां के अध्यक्ष जितेंद्र राव ने कहा है कि उत्खनन के बाद प्राचीन स्थल को नई पहचान मिलेगी। महराजगंज का विकास होगा और विदेशी मुद्रा भी जिले को प्राप्त होगी। इस अवसर पर सर्वेक्षक अनिल सिंह, मनमोहन डिमरी, ग्राम प्रधान अमित सिंह, प्रहलाद गौतम, बबलू तिवारी, विनोद गुप्ता, ओमप्रकाश चौधरी, अभयराम, मकबूल आदि लोग उपस्थित रहे।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.