प्रेम प्रसंग में हुई थी युवक अरूण कुमार की हत्या, तीन गिरफ्तार.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/पनियरा.
-
मामले का पर्दाफाश कर तीन को भेजा गया जेल.
पनियरा थानाक्षेत्र में बीते शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का शव बरामद हुआ था। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई थी। मृतक युवक अरूण कुमार के पिता ने हत्या की आंशका जताते हुए पनियरा थाने पर तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू किया तो मामला प्रेम प्रसंग का आया।
जिसमें पांच लोगों का नाम छोटू उर्फ प्रदीप पुत्र कन्हैया लाल, प्रदुम पुत्र कन्हैया लाल, मुकेश पुत्र विनोद, काली चरण पुत्र स्व. जोखू, अशोक पुत्र स्व. जोखू का नाम प्रकाश में आया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को औसानी नहर पुलिया के पास से तीन लोगो छोटू उर्फ प्रदीप, प्रदुम, मुकेश को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया।
तीनों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृत युवक का मेरी बहन से प्रेम प्रसंग था। हम लोगो को पसंद नही था। उसी वजह से मृत युवक अरूण कुमार को बुरी तरह से मारा पीटा गया व गला दबा कर हत्या कर पवन के अर्द्ध निर्मित मकान में दुपट्टे से फन्दा बनाकर बीम में लटका दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि खैचा ग्राम सभा अरुण कुमार नाम के एक युवक का शव मिला। मौके पर जाकर पूरे प्रकरण की जांच किया गया तो यह जानकारी मिला की उसका उसी गांव के एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी रात युवक लड़की के घर गया था। जहां लड़की के परिजनों ने उसकी रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद आगबबूला होकर युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी गई। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर तीन के खिलाफ 302, 201 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। अन्य दो की तलाश जारी है।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.