Maharajganj

परतावल पहुंची सपा की साइकिल यात्रा, हुआ जोरदार स्वागत

  • सपा की देश बचाओ, देश बनाओ साइकिल यात्रा को लेकर परतावल में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काफी उत्साहित : डॉ.कृष्ण भान सिंह सैंथवार
  • हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/

    परतावल:

महराजगंज: समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में प्रदेश में चल रहे देश बचाओ, देश बनाओ साइकिल यात्रा कुशीनगर से होते हुए महराजगंज के इंदरपुर सीमा पर सोमवार को शाम पहुंचा और नगर पंचायत परतावल में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार को सुबह दस बजे चंदन मैरिज हॉल में स्वागत कार्यक्रम के बाद साइकिल यात्रा अपने मिशन पर निकल पड़ी जनपद के वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व विधायक पूर्व जिला अध्यक्ष कार्यकर्ता मौजूद रहें।

अभिषेक यादव ने कहा की साइकिल यात्रा का मक़सद समाज के सभी वर्गों को जागरूक करना है।और अधिक से अधिक युवाओं को समाजवादी पार्टी में जोड़ना है । साइकिल यात्रा में चल रहे सभी यात्रियों को स्वागत सम्मान शाल भेंट कर माल्यार्पण किया गया।

जिलाध्यक्ष विद्या सागर यादव ने परतावल में सायकिल यात्रा को झंडा दिखाकर रवाना किया पूर्व जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने कहा कि यह यात्रा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन संदेश व प्रदेश के सभी जिलों से समाजवादी पार्टी से नौजवानों को जोड़ने का एक ऐतिहासिक कार्यक्रम है ।

इस दौरान वरिष्ठ समाजवादी नेता हरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी,पनियरा विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर कृष्ण भान सिंह सैंथवार,जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव उर्फ लल्ला यादव, रामलाल यादव, राजेश यादव,पूर्व विधायक श्रीपत आजाद, जितेन्द्र यादव, डॉ.राजेश यादव जाबिर अली, तसव्वर हुसैन,विनय यादव,फखरुद्दीन अली,सनोज यादव,प्रदीप कृष्ण त्रिपाठी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!