Maharajganj
पनियरा विधायक एवं ब्लाक प्रमुख पनियरा ने पीड़ित किसानों से मिल कर, हर संभव मदद का दिया भरोसा.

-
पनियरा विधायक एवं ब्लाक प्रमुख पनियरा ने पीड़ित किसानों से मिल कर, हर संभव मदद का दिया भरोसा.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/पनियरा.
-
रविवार को खैचा में आग लगने से 30 एकड़ फसल जलकर हुई थी राख.
आपको बता दें कि इन दिनों आगजनी की घटना तेजी से बढ़ रही है। लेकिन इस पर काबू पाने के लिए कोई गंभीर कदम नही उठाया जा रहा है। रविवार को पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा खैचा में दोपहर अचानक आग लगने से दर्जनों किसानों के 30 एकड़ से भी अधिक गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर कई गांवों के सिवान तक पहुंच गया। जिसकी सूचना पाकर पनियरा विधायक ज्ञानेद्रे सिंह ने सोमवार को पीड़ित किसानों से मिलकर ढाढस बंधाया। उन्होंने कहा कि एक किसान के लिए उसकी फसल पुत्र के समान होती है। फसल की क्षतपूर्ति के लिए शासन द्वारा है हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान मौजूद रहे ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला, रूपेश शर्मा, मनोज कसौधन, रामू जायसवाल, डीएन गुप्ता व अन्य लोग।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.