नौतनवां तहसील की सबसे बड़ी खबर : रोहिन नदी से सटे महज 30 मीटर की दूरी पर हो रहा मिट्टी खनन..देखें Video

-
आखिर किसके सह पर किया जा रहा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मिट्टी खनन.
-
मौके पर पहुँचे खनन अधिकारी महराजगंज अरशद ने तत्काल मिट्टी खनन को रूकवाया व सभी ट्रैलरो को वापस कराया.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज सदर.
महराजगंज: ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं बंजर भूमि से तो कहीं खेतों में जेसीबी लोडर या पोकलेन लगाकर मिट्टी खनन शुरू हो जाता है। इतना ही नहीं मिट्टी ढोने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली जो नियम के विरुद्ध हैं। या बड़े बड़े ट्रैलर का इस्तेमाल किया जा रहा है। खनन विभाग सब कुछ जानते हुए भी इसे रोकने में दिलचस्पी नहीं ले रहा है। जबकि पुलिस कहती है कि अवैध खनन रोकना उनका काम नहीं है। इसके लिए खनन विभाग है।
ऐसा ही एक मामला बीते दिन शनिवार को देखने को मिला। लक्ष्मीपुर ब्लॉक अंतर्गत दो ग्राम पंचायतों के सीमावर्ती क्षेत्र के करीमदादपुर व सुबेदार में रोहिन नदी से महज 30 मीटर की दूरी पर पोकलेन के माध्यम से मिट्टी खनन किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक दर्जन भर ट्रैलर के साथ मिट्टी खोदकर नेशलन हाईवे पर पीएनसी कंपनी द्वारा गिराया जा रहा है।
वही खनन विभाग के अधिकारी अरशद ने बताया कि रजिस्ट्रेशन हुआ है। लेकिन अभी अनुमति नही मिली है। फिलहाल मिट्टी खनन पर रोक लगा दिया गया है। और सभी वाहनों को वापस कर दिया गया है। आखिर किसके सह पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रोहिन नदी से महज 30 मीटर की दूरी पर मिट्टी खनन किया जा रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि नदी इस समय अपने असली रूप में चल रही है। यदि नेपाल राष्ट्र के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई तो कटान से दूसरी नदी तैयार हो जाएगी। यहा के लोग बाढ़ के विभीषिका के साये में जीवन यापन कर रहें है।
मजे की बात यह कि खनन विभाग के मना करने के बावजूद देर रात पोकलेन से माध्यम से भर भर के ट्रैलरो में मिट्टी ढोया जा रहा है। अब सवाल यह उठ रहा है कि अनुमति मिली नही तो खनन कैसे हो रहा है। और अनुमति मिली तो खनन विभाग मिट्टी खनन को क्यों रूकवाई यह दोनों प्रश्न खनन विभाग की संलिप्तता की ओर इशारा कर रहा है।
क्या कहते हैं जिलाधिकारी:
इस संबंध में जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामलें की जांच कराई जाएगी, अगर नियम विरुद्ध खनन हो रहा है तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.
क्या कह रहें है खनन अधिकारी:
इस प्रकरण में खनन अधिकारी अरशद ने बताया कि पीएनसी कंपनी को अनुमति कल मिल गई है।
खनन विभाग पर उठने वाले सवाल:
सूचना पर पहुँचें खनन अधिकारी ने तत्काल मिट्टी खनन को रूकवाया कुछ ट्रैलरो पर मिट्टी लदी थी। उन्हें खनन वाले स्थान पर वापस गिरवाकर सभी वाहनों को वापस भेजा, जब अनुमति थी तो खनन रूकवाया क्यो? और मिट्टी भरी ट्रैलर से मिट्टी क्यों पलटवाई, और देर रात पुनः मिट्टी खनन पोकलेन से जारी हो गई।