Maharajganj

नगर पंचायत के विकास कार्यों की हुई जांच, मचा हड़कंप.

  • नगर पंचायत के विकास कार्यों की हुई जांच, मचा हड़कंप.
  • शिकायतकर्ता ने नगर पंचायत में हुए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का लगाया था आरोप.
  • बिजली विभाग व लोकनिर्माण विभाग ने बारीकियों से किया जांच.
  • हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
    पनियरा.

महराजगंज: पनियरा नगर पंचायत में बिजली संबंधित विकास कार्यों की सूचना भाजपा कार्यकर्ता उदयभान सिंह ने जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत सूचना मांगी थी। सूचना मिलने के बाद शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, जिला अधिकारी सहित उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर जांच करने की मांग की थी। जिलाधिकारी द्वारा जांच के लिए टीम गठित हुई। जांच टीम बुधवार को पनियरा नगर पंचायत में लगे स्ट्रीट लाइट, हाईमास्क लाइट, खंबे, तार व पिलर की जांच किया। अधिशाषी अभियंता आनंदनगर चंद्रेश उपाध्याय नगर पंचायत पनियरा में सड़क के पटरी के किनारे लगे स्ट्रीट व हाईमास्ट लाइटों के खंभों की जांच-पड़ताल किया। नगर पंचायत बिजली स्टोर रुम का निरीक्षण किया। जहां कोई कर्मी उपस्थित नही मिले। लोकनिर्माण विभाग के सहयोग से खंभों के चारों तरफ खुदाई करवाई और उसमें लगे तारों की गुणवत्ता देखी। अपर उप जिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता उदयभान ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि नगर पंचायत में लगे स्ट्रीट लाइट हाई मास्क लाइट व विद्युत संचालन के लगे तारों में अनियमितता है। जिसकी जांच के लिए जिलाधिकारी ने टीम गठित किया है। सम्पूर्ण कार्यों की जांच जिलाधिकारी को प्रस्तुत किया जायेगा।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!